जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अकबर चौधरी और संयुक्त सचिव सरफराज हामिद ने सोमवार दोपहर बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों की ओर से जारी सर्कुलर के बाद दोनों ने पद छोड़ा है।
दोनों पर जेएनयू की छात्रा ने यौन प्रताड़ना के तहत जीएस कैश में 24 जुलाई को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर छात्रसंघ ने दोनों को जांच पूरी होने तक पद मुक्त कर दिया।
हालांकि दोनों पदाधिकारियों ने जीएस कैश की ओर से जांच कमेटी गठित होने पर पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था।