फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Protest Live updates: दीपिका पर भाजपा नेता के बिगड़े बोल, मुंबई में बैठकर डांस करे हिरोइन

Thu, 09 Jan 2020 11:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

जेएनयू कैंपस में छात्रसंघ और वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से आहूत ‘वीसी हटाओ, जेएनयू बचाओ’ विरोध मार्च शुरू हो गया है। बुधवार को यह मार्च बारिश के कारण स्थगित हो गया था। यह मार्च कैंपस के नॉर्थ गेट से ईस्ट गेट तक निकाला जाना है। उधर, यूनिवर्सिटी स्ट्राइक की कॉल बुधवार को सफल रही थी। जेएनयू से यह मार्च मंडी हाउस की ओर जाएगा और फिर संसद की तक यह मार्च निकाला जाएगा। पढ़ें पल-पल की हर अपडेट...
विज्ञापन
भाजपा नेता गोपाल भार्गव - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 09-Jan-2020

'हिरोइन को तो मुंबई में बैठकर डांस करना चाहिए'

मध्यप्रदेश हरदा से भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने बिना नाम लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "हिरोइन को तो मुंबई में बैठकर डांस करना चाहिए। जेएनयू में क्यों गई वो, मुझे समझ नहीं आ रहा है। इस प्रकार के दर्जनों लोग हैं जो कार्यकर्ता, कलाकार कहलाते हैं।"
 

11:02 PM, 09-Jan-2020

सीपीआई नेता ने जेएनयू कुलपति को हटाने की मांग

सीपीआई संसदीय दल के नेता बिनॉय विश्वम ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को जेएनयू मामले को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की मांग की है। 




 

10:17 PM, 09-Jan-2020

'हॉस्टल के लिए सेवा और उपयोगिता शुल्क नहीं'

जेएनयू प्रशासन ने फीस को लेकर कहा कि शीतकालीन सेमेस्टर 2020 में हॉस्टल के लिए सेवा और उपयोगिता शुल्क नहीं लिया जा रहा है। एमएचआरडी के आदेश के अनुसार, यूजीसी अगले आदेश तक उपयोगिता शुल्क का खर्च वहन करेगा। 
 


 

विज्ञापन
10:01 PM, 09-Jan-2020

'11 लोगों को हिरासत में लिया'

नई दिल्ली के डीसीपी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा बुलाई गई बैठक को लेकर कहा कि जेएनयू छात्र और शिक्षकों के एक गुट ने मंडी हाउस से लेकर एमएचआरडी, शास्त्री भवन वाया राजेंद्र प्रसाद रोड तक मार्च निकाला था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में नौ लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने हिस्सा लिया, इसमें शिक्षक भी शामिल रहें।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल बैठक के बाद बाहर निकले जिसके बाद छात्र नेताओं में से एक ने राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने के लिए सभा को उकसाया। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र पीडी रोड पर सामान्य यातायात बंद कर दिया। उन्हें ऐसा करने से रोका गया। 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाद में रिहा कर दिया गया। 
 

09:23 PM, 09-Jan-2020

जावड़ेकर बोले- कांग्रेस के आरोप झूठे

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जेएनयू मामले पर कहा, "कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मानव संसाधन विकास मंत्री और केंद्र सरकार ने जेएनयू में हिंसा भड़काई है, जो झूठी है। उन्होंने कहा कि नकाबपोशों ने सर्वर रूम में प्रवेश किया और उसे नुकसान पहुंचाया। सिर्फ पांच जनवरी को नहीं इससे पहले भी उनके द्वारा नुकसान पहुंचाया गया था।"
 

 

विज्ञापन
07:39 PM, 09-Jan-2020

एमएचआरडी के सचिव अमित खरे ने कहा जो हुआ वह दुखद

शिक्षक संघ, संकाय सदस्य और जेएनयू छात्र संघ से बैठक को लेकर एमएचआरडी के सचिव अमित खरे ने कहा कि जो कुछ दिनों में हुआ है वह बेहद ही दुखद है। छात्रों के पास शिकायतों को लेकर एक लिस्ट है। शिक्षकों के पास भी पास भी प्रशासन के खिलाफ शिकायतें हैं। हम लोग इन शिकायतों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि मैंने जेएनयू वीसी और उनकी टीम को कल सुबह बुलाया है। मैंने छात्रों को यह भी प्रस्ताव दिया है कि मैं कल उनकी मांगों के संबंध में उनसे फिर मुलाकात करूंगा। इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। 
 

06:43 PM, 09-Jan-2020

जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर-दक्षिण ब्लॉक के पास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का जायजा लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल सीपी आरएस कृष्णिया, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के दो डीसीपी ले रहे हैं। 
 

06:26 PM, 09-Jan-2020

हिरासत में लिए गए जेएनयू के छात्र

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे जेएनयू छात्रों को अंबेडकर भवन के पास से हिरासत में ले लिया है। पांच जनवरी को हिंसा मामले में जेएनयू के छात्र वीसी को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर आगे बढ़ रहे थे, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी जख्मी हो गया।  
 

 

06:06 PM, 09-Jan-2020

राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने निकले जेएनयू के छात्र

जेएनयू छात्रों से वार्ता के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बैठक बुलाया था। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला जिसके बाद वे राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने निकल पड़े हैं। इससे पहले जेएनयू छात्रसंघ प्रमुख आइशी घोष ने कहा कि हम मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ समझौता करने की स्थिति में नहीं है। मंत्रालय अभी भी सोच रहा है कि कुलपति को हटाया जाना चाहिए कि नहीं। हमने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कुलपति को हटाने की अपील की लेकिन हमसे उन्होंने कहा कि कल हम बातचीत करेंगे। 

04:05 PM, 09-Jan-2020

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष, सचिव सतीश यादव समेत कुछ फैकेल्टियों के शिष्टमंडल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बैठक के लिए बुलाया है। मंत्रलाय के सचिव अमित खरे इन लोगों के साथ बैठक करेंगे।

03:15 PM, 09-Jan-2020

सिटिजन मार्च अब शास्त्री भवन पहुंच चुका है, जहां मानव संसाधन विकास मंत्रालय का दफ्तर स्थित है। मंत्रालय ने प्रदर्शनकारी जेएनयूएसयू के छात्रों को मिलने के लिए बुलाया है। प्रदर्शनकारी वहां 'संघी वीसी हाय हाय', 'अइशी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं', 'मामीडाला(कुलपति का नाम) इस्तीफा दो'।

02:09 PM, 09-Jan-2020

जयराम रमेश ने जेएनयू हिंसा के लिए गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस नेता जयराम रमेेश ने आज जेएनयू हिंसा पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इस पूरी घटना के लिए गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मैं सीधे तौर पर आरोप लगाता हूं दोनों पर। 72 घंटे हो गए पुलिस ने अब तक पहचाने गए लोगों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जेएनयू वीसी अपने पद से इस्तीफा दें।

02:07 PM, 09-Jan-2020

जनपथ मार्ग पहुंचा मार्च

जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस मार्च में शामिल हैं, इसके कारण मार्च को सिटिजन मार्च नाम दिया गया है। यह मार्च अब जनपथ मार्ग पहुंच गया है जिसमें वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, वृंदा करात, डी राजा व अन्य बड़े नेता शामिल हैं।

01:40 PM, 09-Jan-2020

जेेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष पहुंची मंडी हाउस

इस वक्त जेएनयूएसयू अध्यक्ष आईशी घोश मंडी हाउस पहुंच चुकी हैं। वह इस मार्च का चेहरा हैं। वहीं पुलिस ने मानव श्रृंखला बना ली है ताकि यातायात में कोई परेशानी न हो।

01:18 PM, 09-Jan-2020

अभी तक जेएनयू के छात्रों की बसें मंडी हाउस नहीं पहुंची हैं। ऐसे में अन्य प्ररदर्शनकारी जो मंडी हाउस पहुंच चुके हैं वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वह विभिन्न प्रकार के नारे लगा रहे हैं।

01:02 PM, 09-Jan-2020

मंडी हाउस पहुंचे वामपंथी नेता

जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर मंडी हाउस से निकाले जाने वाले सिटिजन मार्च के लिए वामपंथी नेता सिताराम येचुरी व अन्य मंडी हाउस पहुंच चुके हैं।

12:58 PM, 09-Jan-2020

बसों में भरकर छात्र जा रहे मंडी हाउस

अब छात्र बसों में सवार होकर विश्वविद्यालय से मंडी हाउस की ओर जा रहे हैं। यहां से वह संसद के लिए कूच करेंगे।

12:57 PM, 09-Jan-2020

छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी

पुलिस ने छात्रों के मार्च को गेट पर ही रोक लिया है और आगे जाने की इजाजत नहीं दी है। इसी को लेकर छात्रों और पुलिस में कहासुनी हो गई है।

12:34 PM, 09-Jan-2020

जेएनयू हिंसा : दीपिका पर भाजपा नेता के बिगड़े बोल, मुंबई में बैठकर डांस करे हिरोइन

जेएनयू कैंपस में छात्रसंघ और वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से आहूत ‘वीसी हटाओ, जेएनयू बचाओ’ विरोध मार्च शुरू हो गया है। बुधवार को यह मार्च बारिश के कारण स्थगित हो गया था। यह मार्च कैंपस के नॉर्थ गेट से ईस्ट गेट तक निकाला जाना है। उधर, यूनिवर्सिटी स्ट्राइक की कॉल बुधवार को सफल रही थी।
 

कैसा था कल कैंपस का माहौल
कैंपस का माहौल बुधवार को भी तनावपूर्ण रहा। कैंपस में राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहा। वामपंथी छात्र संगठन का विरोध धरना जारी है। ये कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को पद से हटाने, हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने और हिंसा करने वाले नकाबपोशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी ने आरोप लगाया कि कुलपति मंत्रालय में जाकर गलत जानकारी दे रहे हैं, जबकि वे हमसे बात करने के लिए कभी तैयार ही नहीं थे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध धरना जारी रहेगा। 

आज मंडी हाउस से संसद तक सिटीजन मार्च
जेएनयू में नकाबपोशों की हिंसा के खिलाफ बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे मंडी हाउस से संसद तक सिटीजन मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च की पहचान बनेंगी छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष। मार्च में शामिल पोस्टरों में आईशी का पट्टियों से बंधा सांकेतिक चेहरा है। इसमें हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध पर लाठी-डंडे से आवाज दबाने की बात कही जाएगी। इस मार्च में डीयू, जामिया, अंबेडकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा कई संगठनों के शामिल होने की संभावना है। पूर्व छात्र भी शामिल होंगे। संभावना है कि इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें