गीता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रसंघ के आरोपों को नकारते हुए कहा कि कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा का फैसला शैक्षिक और कार्यकारिणी परिषद में हुआ था। प्रवेश परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी।
जेएनयू में विश्वविद्यालय प्रबंधन और छात्रसंघ आमने-सामने आ गया है। छात्रसंघ की कॉल पर आठ दिन से 11 छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे थे।
हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई न होने पर छात्रसंघ ने सोमवार को देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रों से सामूहिक भूख हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया था।
इसी के चलते विभिन्न कैंपस में वामपंथी संगठनों से जुड़े शिक्षक व छात्र सामूहिक भूख हड़ताल में शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हड़ताल में शामिल छात्रों से भूख हड़ताल खत्म करने की मांग रखी है। विश्वविद्यालय का तर्क है कि सुविधा को देखते हुए छात्र कंप्यूटर प्रवेश परीक्षा पर आपत्ति न करें।