जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने केंद्रीय बजट 2020 में शिक्षा में एफडीआई का विरोध किया है। शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है। आम छात्रों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। मध्यम व वंचित वर्गों के छात्रों की पहुंच से उच्च शिक्षा दूर हो जाएगी।
जेएनयू शिक्षक संघ के सचिव प्रो. सुरजीत मजूमदार ने कहा कि सरकार ने बजट में अब शिक्षा में एफडीआई की घोषणा कर दी है। इसी डर के चलते जेएनयू के छात्र हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे।
शिक्षक संघ एफडीआई के बहाने शिक्षा के निजीकरण के फैसले का विरोध करता है। इस फैसले से एक बड़ी आबादी उच्च शिक्षा से दूर हो जाएगी क्योंकि शिक्षा का निजीकरण होने से वे महंगी फीस नहीं दे पाएंगे।