जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष एन साई बालाजी ने विवि प्रबंधन पर अकादमिक गतिविधियों से निलंबित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप के बाद ऐसा किया गया है।
पूर्व में एमफिल की डिग्री रोकने के बाद विवि कुलपति ने उन समेत अन्य छात्र नेताओं को अकादमिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया है। उन्हें यह जानकारी तब मिली है, जब वह अगले सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे थे।
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान दिखाई जा रही जानकारी के अनुसार उन्हें चीफ प्रोटेक्टर की तरफ से निलंबित किया गया है। हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।