फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रा से रेप मामले में पुलिस को कड़ी फटकार, कोर्ट ने मांगा जवाब

Sun, 16 Oct 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
जेएनयू की पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट दाखिल न करने पर विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है क्यों न इस लापरवाही के लिए पुलिस पर जुर्माना लगाया जाए। मामले  की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। 

पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा ने मामले में आरोपों पर बहस में इस बात पर गौर किया कि पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट के बिना ही आरोपी अनमोल रतन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दाखिल करनी थी चार्जशीट

JNU
अदालत ने इस मामले में संबंधित जांच अधिकारी, एसएचओ, एसीपी व डीसीपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न पुलिस पर जुर्माना लगाया जाए। कोर्ट ने कहा भविष्य में ऐसी गलती होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि पुलिस ने इस मामले में सितंबर माह में चार्जशीट दाखिल की थी लेकिन उसमें फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं थी। पुलिस ने कहा था कि पीड़िता व आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल, फिंगरप्रिंट व अन्य दूसरी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट पूरक आरोप पत्र दाखिल कर कोर्ट में पेश कर देगी। 

ऐसे मामले में पुलिस अधिकारियों के साथ डीसीपी को कई बार चेतावनी भी दी गई है लेकिन ऐसा लगता है कि वह स्पीडी ट्रायल के मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं देते।  पेश मामले में आरोपी अनमोल रतन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हुई क्योंकि उसके वकील पेश नहीं हो सके। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें