फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, बढ़ाई गई पंजीकरण की समय सीमा

Sun, 12 Jan 2020 09:41 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन और वीसी जगदीश कुमार को हटाने की मांग के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। अब जेएनयू के छात्र 15 जनवरी 2020 तक पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें लेट फाइन भी नहीं देना होगा। 

विज्ञापन

 

बता दें पिछले कई दिनों से जेएनयू के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जेएनयू के छात्र अब नए शैक्षणिक सत्र का शुल्क भरने को राजी हो गए हैं। हालांकि छात्रों ने बढ़ी हुई हॉस्टल फीस का बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। जेएनयू के छात्रों का कहना है कि जब तक फीस वृद्धि पूरी तरह वापस नहीं ली जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

इधर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुए हिंसक हमले के बाद रविवार को एक बार फिर कुलपति एम जगदीश कुमार ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सामान्य स्थिति बहाल करने के इरादे से कहा कि जो होना था वह हो गया। हमें पिछली बातों को भूल कर आगे बढ़ना चाहिए। हम किसी पर उंगली नहीं उठा रहे हैं, न ही किसी को दोषी ठहरा रहे हैं। हमारे लिए जरूरी यह है कि विश्वविद्यालय का काम सुचारू रूप से चले और हम आगे बढ़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को वीसी ने छात्रों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि बीते दिनों की घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है, ताकि आगे से कोई निर्दोष छात्र घायल न हो। वीसी ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा यूनिवर्सिटी में इस हद तक आतंक फैलाया गया कि हमारे कुछ छात्रों को डर से हॉस्टल छोड़ना पड़ा।

वीसी ने ये भी कहा कि यह एक बड़ी समस्या है कि कई छात्र अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहे हैं, वो बाहरी भी हो सकते हैं, वो किसी तरह की हिंसा में भी भाग ले सकते हैं जिनका विश्वविद्यालय से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें