फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव ने वसंत विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। शिकायत में लिखा है कि जेएनयू प्रशासन उक्त प्रोफेसर के खिलाफ दोषी पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा के मुताबिक, पीएचडी छात्रा ने अपने गाइड पर यौन उत्पीड़न की शिकायत लगयी थी। हालांकि प्रशासन ने इस मामले को दबा दिया। हारकर पीड़ित छात्रा ही कैंपस छोड़कर चली गयी।

हालांकि उसे पत्र के आधार पर विश्वविद्यालय में गठित यौन उत्पीड़न कमेटी जीएस कैश ने मामले की जांच की और उसमें प्रोफेसर दोषी पाया गया। जीएस कैश (जेएनयू में जीएस कैश द्वारा रिपोर्ट के आधार पर जेएनयू प्रशासन कार्रवाई के लिए बाध्य होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मामला यह कहकर दबा दिया था कि दोषी प्रोफेसर रिटायर्ड हो रहे हैं

विवि के नियमों के तहत जीएस कैश की रिपोर्ट को विश्वविद्यालय को मानना अनिवार्य होता है। शिकायत में जेएनयू प्रशासन को रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की सिफारिश की।

हालांकि एकेडमिक काउंसिल में इस मामले को यह कहकर दबा दिया गया कि दोषी प्रोफेसर रिटायर्ड हो रहे हैं। सौरभ के मुताबिक, रिटायरमेंट व उम्र को देखते हुए प्रोफेसर को छोड़ना गलत था।

जबकि विश्वविद्यालय उनकी पैंशन व अन्य भत्तों पर रोक लगाने का अधिकार रखता था, जोकि नहीं किया गया। प्रशासन की चुप्पी के बाद हम पुलिस के पास शिकायत करके एफआईआर की मांग कर रहे हैं। क्योंकि छात्रा को अभी तक न्याय नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें