फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU फीस विवाद: बहिष्कार के बीच विवि प्रशासन का फैसला, व्हाट्सएप या ईमेल से परीक्षा देंगे छात्र

Tue, 17 Dec 2019 10:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेएनयू के जो छात्र सेमेस्टर परीक्षा देना चाहते हैं, विश्वविद्यालय उन्हें घर बैठे परीक्षा देने का मौका दे रहा है। छात्र से संबंधित विभाग का कोर्स इंचार्ज उसे ईमेल के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजेगा।

विज्ञापन


छात्र को उस प्रश्नपत्र के आधार पर हाथ से उत्तर लिखकर अपने कोर्स इंचार्ज को ईमेल या व्हाट्सएप से भेजना होगा। विश्वविद्यालय के अधिकतर स्कूल व सेंटर ऐसे ही सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करेंगे।

स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रो. अश्विनी के. महापात्रा ने इस संबंध में अपने विभाग के शिक्षकों को सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत एमए, एमफिल, पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिसंबर तक जमा करनी होगी हाथ से लिखी उत्तर पुस्तिका

परीक्षा पत्र लेने का आखिरी मौका 21 दिसंबर तक होगा। छात्र परीक्षा पत्र का उत्तर हाथ से लिखकर ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजेगा। यदि कोई छात्र परीक्षा देने से छूट जाता है तो उसे एक दिन का मौका और मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें