फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Protest Live Updates: दिल्ली पुलिस ने जारी की गलत छात्र की फोटो, बाद में सुधारा

Fri, 10 Jan 2020 10:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के विवाद को सुलझाने के लिए आज दिन में जेएनयू प्रशासन और छात्रसंघ व शिक्षक संघ की बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार मंत्रालय पहले जेएनयू प्रशासन से बात करेगा और बाद में शिक्षक व छात्रसंघ से बात करेगा। जानिए आज जेएनयू मामले में दिनभर में क्या-क्या हुआ हर अपडेट....
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 10-Jan-2020

'पुलिस ने गलत फोटो जारी की'

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू हिंसा मामले में जिन नौ आरोपियों की फोटो जारी की थी उनमें से विकास पटेल की गलत फोटो जारी कर दी थी। पुलिस ने विकास पटेल की बजाय शिवपूजन मंडल की फोटो जारी कर दी थी। हालांकि, कुछ ही देर में गलती सुधार ली और फिर से विकास की फोटो जारी की। 

10:16 PM, 10-Jan-2020

धारा-144 को लेकर मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जेएनयू छात्रों द्वारा प्रदर्शन के दौरान धारा-144 का उल्लंघन और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने को लेकर मामला दर्ज किया है। 
 

07:16 PM, 10-Jan-2020

जेएनयू मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की लोकसभा में एक सीट और तीन से चार सीट हैं। वो लोग समझते हैं कि कभी जादवपुर हो और कभी जेएनयू हो। यहां से प्रायोजित विरोध करवा के मोदी सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे तो सफल नहीं होंगे। 
 

 

विज्ञापन
06:42 PM, 10-Jan-2020

जेएनयू छात्रों ने एक बार फिर निकाला मार्च

पांच जनवरी को हुई जेएनयू हिंसा मामले के खिलाफ शुक्रवार को एक बार फिर छात्रों ने मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों के हाथ में होर्डिंग्स थे जिसपर लिखा था नक्सलवाद हो बर्बाद। 
 
 

05:59 PM, 10-Jan-2020

'छात्रों से वापस आने की अपील करता हूं'

जेएनयू वीसी एम जगदीश कुमार ने कहा कि हजारों छात्र शीतकालीन सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। जेएनयू प्रशासन बहुत लचीला है और हम छात्रों की सुविधा के लिए सब कुछ कर रहे हैं। अनुकूल माहौल है और मैं छात्रों से वापस आने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि अब सेवा और उपयोगिता शुल्क नहीं लगेगी। छात्रों को केवल कमरे का किराया देना होगा जो कि 300 रुपये है। छात्रों से लिया गया पैसा केवल छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उपयोग किया जाएगा। हम यह भी चाहते हैं कि जांच की रिपोर्ट आए और अगर दोषियों की पहचान होती है तो मैं आशा करता हूं कि उन्हें दंडित किया जाएगा।
 
 

विज्ञापन
05:47 PM, 10-Jan-2020

जावड़ेकर बोले- लेफ्ट ही है जिसने हिंसा की साजिश रची

जेएनयू हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "आज पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह बात साबित होती है कि पिछले पांच दिनों से जो एबीवीपी और भाजपा के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे थे, वह सही नहीं है। यह लेफ्ट ही है जिसने हिंसा की साजिश रची। सीसीटीवी और सर्वर को नष्ट किया। 
 

 

05:06 PM, 10-Jan-2020

एफआईआर में सामने आया आईशी घोष का नाम तो बोलीं...

दिल्ली पुलिस की एफआईआर में अपना नाम आने पर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने कहा है कि उनके पास भी सबूत है। नाम आने से कोई गुनहगार नहीं हो जाता।

 

04:55 PM, 10-Jan-2020

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि चुनचुन कुमार पत्थर फेंक रहे थे। पंकज मिश्र भी पत्थर फेंक रहे थे। 

04:50 PM, 10-Jan-2020

दिल्ली पुलिस ने तीन केस दर्ज किए

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू हिंसा मामले में कुल तीन केस दर्ज किए हैं। पहला- सर्वर रूम में तोड़फोड़, दूसरा- रजिस्ट्रेशन समर्थकों से मारपीट, तीसरा- हॉस्टल में घुसकर हमला।

04:38 PM, 10-Jan-2020

इन छात्रों की हुई पहचान

पुलिस ने कहा हमें व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए। तीन और चार तारीख की घटना में सर्वर बंद होने के कारण नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज। चुनचुन कुमार, पंकज मिश्रा, आईशी घोष, सुचेता ताल्लुकदार, वास्कर विजय, प्रिया रंजन, योगेंद्र भारद्वाज(यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट के एडमिन), विकास पटेल, डोलन सामंता नाम के छात्रों की पुलिस ने पहचान की है। ये सभी तीन, चार और पांच तारीख की झड़प में शामिल थे।

04:35 PM, 10-Jan-2020

चार जनवरी को जेएनयू सर्वर को नुकसान पहुंचाया गया। 5 जनवरी के दिन साबरमती हॉस्टल और पेरियार हॉस्टल के बीच में एक जगह पर पीस मीटिंग हो रही थी और अचानक से नकाबपोश लोग आ गए और मारपीट शुरू  कर दी। इसके बाद इन लोगों ने घुस-घुसकर एक-एक कमरे में छात्रों को मारा। उन्हें सभी रास्ते मालूम थे।

04:29 PM, 10-Jan-2020

हम 5 जनवरी के पहले से जांच कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन पर छात्रों को चार छात्र समूह डरा रहे थे। लेफ्ट संगठनों के छात्रों ने तीन जनवरी को सर्वर के साथ छेड़छाड़ की। अंदर के स्टाफ से धक्का मुक्की की। 

04:28 PM, 10-Jan-2020

पुलिस ने मीडिया से अपील की है कि यह सेंसिटिव मामला है तो मीडिया इसका ध्यान रखे और सही रिपोर्टिंग करे।

04:27 PM, 10-Jan-2020

पुलिस ने कहा अफवाहें फैल रहीं इसलिए किया प्रेस कांफ्रेंस

पुलिस ने कहा है कि बीते कुछ दिनों में जांच को लेकर अफवाहें फैल रही थीं, इसलिए ये प्रेस कांफ्रेंस की है।

04:09 PM, 10-Jan-2020

सादी वर्दी में पुलिस कैंपस में अंदर गई

जेएनयू के बाहर इस वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और सादी वर्दी में बड़ी संख्या में पुलिस कैंपस के अंदर भी गई है।

02:41 PM, 10-Jan-2020

जेएनयू हिंसा को लेकर जेएनयू के शिक्षकों ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षक फेडरेशन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 5 जनवरी के दिन जेएनयू हिंसा के दौरान 'दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता' को लेकर शिकायत की है। इस खत पर 16 शिक्षकों ने हस्ताक्षर किया है।

 

02:14 PM, 10-Jan-2020

शाम चार बजे दिल्ली पुलिस करेगी प्रेस कांफ्रेंस

दिल्ली पुलिस आज शाम चार बजे जेएनयू हिंसा मामले में बड़ी प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है।

01:59 PM, 10-Jan-2020

वीसी ने कहा जो एचआरडी ने जो

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छात्रावास फीस वृद्धि को लेकर जो भी फैसला लिया था, उसे पूरी तरह से लागू किया जा रहा है: जेएनयू कुलपति जगदीश कुमार

01:14 PM, 10-Jan-2020

एचआरडी सचिव से मुलाकात के बाद वीसी ने की ये घोषणा

जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने एचआरडी के सचिव से मुलाकात के बाद बाहर मीडिया से बातचीत की और कहा कि जरूरत पड़ी तो विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दिया जाएगा।

12:52 PM, 10-Jan-2020

जेएनयू के तीन प्रोफेसरों ने हाईकोर्ट में डाली याचिका

जेएनयू के तीन प्रोफेसरों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डालकर जेएनयू हिंसा से जुड़े सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों को को संरक्षित रखने की मांग की है।

 

11:57 AM, 10-Jan-2020

हिंदू सेना ने जेएनयू के बाहर लगवाए 200 से ज्यादा पोस्टर

जेएनयू के बाहर बाबा गंग नाथ मार्ग पर हिंदू सेना ने 200 से ज्यादा पोस्टर लगाए हैं। इसमें लिखा है, चीन समर्थक एसएफआई से, जेएनयू में अश्लीलता फैलाने वालों से, आजादी, एसएफआई को बैन करो सुरजीत यादव, हिंदू सेना।


11:06 AM, 10-Jan-2020

वीसी मिलेंगे शिक्षा मंत्रालय के सचिव से

जानकारी के अनुसार मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने जेएनयू वीसी को भी इस मामले में तलब किया है। ये दोनों आज एक बार फिर सुबह 11.30 बजे मिलेंगे और इनके बीच ताजा हालात को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं चर्चा है कि चौतरफा दबाव में वीसी एस जगदीश कुमार इस्तीफा भी दे सकते हैं।

10:48 AM, 10-Jan-2020

JNU Protest Live Updates: दिल्ली पुलिस ने जारी की गलत छात्र की फोटो, बाद में सुधारा

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के विवाद को सुलझाने के लिए आज दिन में जेएनयू प्रशासन और छात्रसंघ व शिक्षक संघ की बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार मंत्रालय पहले जेएनयू प्रशासन से बात करेगा और बाद में शिक्षक व छात्रसंघ से बात करेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें