फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू देश में दूसरा सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय, ओवर ऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर

Tue, 09 Apr 2019 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लगातार विवादों में रहने के बावजूद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2019 की रैंकिंग में देश का दूसरा सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय बना है। जेएनयू ने रिसर्च, इनोवेशन समेत पढ़ाई के लिए लगातार तीसरे साल अपनी विश्वसनीयता कायम रखी। आईआईटी मद्रास ने ओवर ऑल खिताब जीता है। उसने लगातार दो बार शीर्ष पर रहे आईआईएस बंगलूरू को पछाड़ा है। दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरांडा हाउस लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ कॉलेज चुना गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नौ वर्गों की एनआईआरएफ 2019 रैकिंग जारी की। राष्ट्रपति ने इनोवेशन में बेहतरीन काम करने वाले संस्थानों को अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन ऑन इनोवेशन अचीवमेंट का अवार्ड भी दिया। इनमें सरकारी वर्ग में आईआईटी मद्रास और निजी वर्ग में वेल्लूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वेल्लूर को पहला रैंक मिला।

इंडिया रैंकिंग में पांच मापदंड के आधार पर यह निर्णय हुआ है। इसमें टीचिंग, लर्निंग, रिसोर्स प्रमुख थे। छात्रों की संख्या, छात्र-शिक्षक अनुपात, शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता और अनुभव, वित्तीय संसाधन और उनकी उपयोगिता, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस में प्रकाशन, प्रकाशन की गुणवत्ता, पेटेंट, सहायता, सलाहकार, यूनिवर्सिटी परीक्षा, प्लेसमेंट पैकेज, पीएचडी छात्रों की संख्या के साथ विदेशी या अन्य राज्यों के छात्र, आर्थिक रूप से कमजोर व दिव्यांग छात्र, उनके लिए सुविधाएं और प्रशासन आदि की परख की गई।
विज्ञापन


‘रैंकिंग से छात्रों और अभिभावकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान चुनने में मदद मिलेगी। वहीं, रिसर्च, इनोवेशन, पेटेंट आधार होने के कारण अब संस्थान समाज व देश के विकास के लिए रिसर्च पर जोर देंगे। इस रैंकिंग से अब शिक्षण संस्थानों में बेहतर प्रतिस्पर्धा शुरू होगी, जो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शुमार करेगी।’
 - प्रकाश जावडे़कर, मानव संसाधन विकास मंत्री
 

विज्ञापन

शीर्ष संस्थान (ओवर ऑल) 

1. आईआईटी मद्रास 
2. आईआईटी बंगलूरू 
3. आईआईटी दिल्ली 
4. आईआईटी मुंबई 
5. आईआईटी खड़गपुर 
6. आईआईटी कानपुर    
7. जेएनयू 
8. आईआईटी रुड़की 
9.आईआईटी गुवाहाटी 
10 बीएचयू

शीर्ष दस यूनिवर्सिटी 
1. आईआईएस बंगलूरू 
2. जेएनयू, दिल्ली  
3. बीएचयू, उत्तर प्रदेश 
4. हैदराबाद यूनिवर्सिटी, तेलंगाना 
5. कोलकाता यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल 
6. जादवपुर यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल 
7. अन्ना यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु 
8. अमृता विश्वविद्यापीठम, तमिलनाडु  
9. मनीपाल यूनिवर्सिटी, कर्नाटक 
10. सावित्रीबाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी 

शीर्ष दस कॉलेज 
1. मिरांडा हाउस, दिल्ली 
2. हिंदू कॉलेज, दिल्ली 
3. प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई 
4. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली
5. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन, दिल्ली
6. लोयोला कॉलेज, चेन्नई 
7. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली
8. राधाकृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज, रहारा
9. हंसराज कॉलेज, दिल्ली
10. सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता 

शीर्ष दस इंजीनियरिंग संस्थान 
1. आईआईटी मद्रास 
2. आईआईटी दिल्ली 
3. आईआईटी मुंबई 
4. आईआईटी खड़गपुर 
5. आईआईटी कानपुर
6. आईआईटी रुड़की
7. आईआईटी गुवहाटी
8. आईआईटी हैदराबाद
9. अन्ना यूनिवर्सिटी
10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचपल्ली 

शीर्ष दस मैनेजमेंट संस्थान
1. आईआईएम बंगलूरू  
2. आईआईएम अहमदाबाद 
3. आईआईएम कोलकाता
4. आईआईएम लखनऊ
5. आईआईएम इंदौर
6. आईआईटी खड्गपुर 
7. जेवियर लेबर रिलेशनल इंस्टीट्यूट जमशेदपुर 
8. आईआईएम कोझिकोड  
9. आईआईटी दिल्ली 
10. आईआईटी मुंबई 

शीर्ष फार्मेसी संस्थान
1. जामिया हमदर्द दिल्ली  
2. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ 
3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली   
4. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी   
5. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस
6. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च 
7. मनीपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज
8. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी नीलगिरी 
9. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च
10. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी मैसूर 

शीर्ष मेडिकल संस्थान
1. एम्स, दिल्ली 
2. पीजीआई, चंडीगढ़ 
3. क्रिश्चयन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर   
4. संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ  
5. अमृता विश्वविद्यापीठ्म, तमिलनाडु
6. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय 
7. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज  
8. जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी मेडिकल एजुुकेशन एंड रिसर्च  
9. इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिल्लेरी साइंसेज दिल्ली 
10. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ 

टॉप लॉ संस्थान
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलूरू  
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली 
3. नेलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद  
4. आईआईटी खड़गपुर
5. द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज 
6. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर 
7. सिंबायोसिस लॉ स्कूल 
8. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
9. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी 
10. राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें