फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू आईसी चुनाव भी छात्र संघ चुनाव के साथ होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू में आंतरिक समिति (आईसी) 2025-26 के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सूचना जारी कर दी है। इस बार जेएनयू छात्र संघ चुनाव के साथ ही आईसी का चुनाव होगा। सूचना के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार शाम चार बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। शाम साढ़े पांच बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्तूबर से लेकर दो नवंबर तक प्रचार कर सकेंगे। तीन नवंबर को कोई प्रचार नहीं होगा जबकि चार नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी। आईसी में नौ सदस्य होते है। इसमें छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन सदस्यों का चयन चुनाव के जरिये होता है। तीन सदस्यों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है लेकिन इस बार बदलाव किया गया है। पुरुष के लिए आरक्षित जगह को सभी उम्मीदवारों के लिए खोल दिया गया है। वहीं, समिति के बाकी छह सदस्य प्रशासन द्वारा चयनित किए जाते है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें