फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हॉस्टल में फिर मारपीट, बाहरी दोस्त को खाना खिलाने पर बवाल, एक छात्र सफदरजंग में भर्ती

Tue, 21 Jan 2020 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू हॉस्टल में फिर से मारपीट हुई - फोटो : ANI
विज्ञापन

जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल में बाहरी दोस्त को लाकर खाना खिलाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित छात्र ने जेएनयू के एक छात्र संगठन के सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या का कहना है कि उनके पास किसी छात्र ने मारपीट की शिकायत नहीं दी है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के मुताबिक, दोपहर में माही मांडवी में रहने वाला एक छात्र अपने एक दोस्त को खाना खिलाने के लिए हॉस्टल में लाया था। इस पर दूसरे पक्ष के विद्यार्थियों ने ऐतराज किया।
विज्ञापन


छात्र फिर भी जिद पर अड़ा रहा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मामले को लेकर वार्डन ने दोनों पक्षों की शिकायत की थी। अब इसी मामले में एक छात्र रगीब अकरम ने एक संगठन के छात्रों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें