फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू ने दाखिला आवेदन फॉर्म में सुधार का दिया मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-आवेदन की अंतिम तारीख के बाद दो दिन फॉर्म में कर सकेंगे संशोधन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी कार्यक्रमों में दाखिले को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जेएनयू प्रशासन ने उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार/संशोधन का मौका देने को लेकर सूचना जारी की है।

इस सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद दो दिन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संबंधी त्रुटि में सुधार का मौका दिया जाएगा। यह कदम उम्मीदवारों से मिले अनुरोध के बाद लिया गया है। दाखिला आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून है। उम्मीदवारों को नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सुधार करने का एक ही अवसर मिलेगा। सुधार विंडो बंद होने के बाद किसी भी संशोधन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों को सलाह है कि आवेदन पत्र जमा करने से पहले श्रेणी और अन्य प्रासंगिक विवरणों सहित सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित कर लें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नियमित तौर पर जेएनयू की वेबसाइट https://jnu.ac.in या https://jnuee.jnu.ac.in/पर अपडेट सूचना देखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें