फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU : कुलपति को धमकी देकर पूर्व उपाध्यक्ष ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 01 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anubhuti bora - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में यूजीसी नोटिफिकेशन 2016 रद्द करने की मांग पर पिछले 20 दिनों से ऐड ब्लॉक पर बैठे छात्रों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। मंगलवार को छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष व रिसर्च स्कॉलर अनुभूति बोरा ने अपनी मांग मनवाने के लिए कुलपति को धमकी देकर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि जेएनयू प्रशासन ने समय पर सिक्योरिटी की मदद से छात्रा को रोक लिया। लेकिन जेएनयू कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जेएनयू कैंपस में छात्रसंघ समेत लेफ्ट छात्र संगठनों के नेता, कार्यकर्ता और जेएनयू शिक्षक यूनियन डीयू में प्रदर्शन करने में व्यस्त थे।

इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में से अनुभूति बोरा ऐड ब्लॉक की सीढ़ियों पर पहुंचीं। हाथ में बोतल लेकर बोलीं कि कुलपति को एक घंटा का समय देती हूं कि वे मेरी बात सुनने यहां पहुंचें। यदि कुलपति नहीं पहुंचे तो फिर मैं आत्मदाह कर लूंगी। 
विज्ञापन

आत्मदाह की धमकी की बात सुनते ही सिक्योरिटी ने छात्रा को पकड़ लिया

जेएनयू कैंपस पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से यूजीसी नोटिफिकेशन रद्द करवाने की मांग को लेकर आत्मदाह की धमकी की बात सुनते ही सिक्योरिटी ने छात्रा को पकड़ लिया।

इसी बीच जेएनयू प्रबंधन भी ऐड ब्लॉक पहुंचा और छात्रा को कुलपति के पास बातचीत के लिए ले गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलपति प्रो. कुमार का घेराव करते हुए यूजीसी नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग करते रहे। 

उधर, प्रशासन ने छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सर्विस के लिए फोन कर दिया था। कैंपस में देर रात तक पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

अब अपनी मांग मनवाने के लिए आत्मदाह की धमकी देना बिल्कुल गलत है

JNU, DELHI - फोटो : अमर उजाला
उधर, जेएनयू प्रबंधन का कहना है कि बातचीत के लिए छात्रों से कई बार अपील की गई है। हालांकि प्रदर्शनकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है।  विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करता है। इस प्रकार अपनी मांगों को मनवाना सही नहीं है। 

बात मनवाने के लिए आत्महत्या की कोशिश गलत 
छात्रसंघ व आइसा की पूर्व पदाधिकारी अनुभूति ने मांग मनवाने के लिए अनुचित तरीका अपनाया। 20 दिनों से ऐड ब्लॉक पर कब्जा करते हुए कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों को काम करने से रोक रखा है और अब अपनी मांग मनवाने के लिए आत्मदाह की धमकी देना बिल्कुल गलत है। 
- सौरभ शर्मा, संयुक्त सचिव, जेएनयू छात्रसंघ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें