फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देशविरोधी नारेबाजी के सात में से दो वीडियो ‘फर्जी’

Wed, 02 Mar 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आदेश पर जेएनयू के विवादित कार्यक्रम के वीडियो क्लिपिंग के सेट की फारेसिंक जांच में अहम खुलासा हुआ है। फोरेंसिक जांच के मुताबिक दो वीडियो से छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीडियो के साथ जोड़-तोड की गई। इतना ही नही वीडियो क्लिप्स में जो व्यक्ति मौजूद नहीं थे उनकी भी आवाज इसमें जोड़ दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने हैदराबाद स्थित ट्रूथ लैब को भेजे सात वीडियो भेजे थे। इनमें से दो में जोड़ तोड़ और छोड़छाड़ की बात सामने आई।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली सरकार को सौंपी रिपोर्ट

जबकि बाकी के सभी वीडियो को सही और वास्तविक पाया गया। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ किए जाने वाले वीडियो क्लिप्स को संपादित किया गया है।

इसके अलावा इन क्लिप्स में अन्य आवाजों को भी जोड़ा गया। रिपोर्ट फिलहाल दिल्ली सरकार को सौंप दी गई है। इस बात से भी इनकार नहीं किया गया है कि जिन लोगों की आवाजें इसमें जोड़ी गई वे क्लिप्स में भी नजर नहीं आए।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने जेएनयू कैंपस में नौ फरवरी को कथित देशविरोधी नारेबाजी की घटना की जांच के लिए 13 फरवरी को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें