फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के वैज्ञानिकों ने बनाई आरटी-पीसीआर किट, 50 मिनट में आ जाएगी कोरोना की सटीक रिपोर्ट

Mon, 11 May 2020 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कोविड19 जांच के लिए चिप आधारित आरटी-पीसीआर किट डिजाइन की है। यह पोर्टेबल किट सटीक और कम समय में नतीजे देगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस किट से जांच में पैसे भी कम लगेंगे। 

विज्ञापन


जेएनयू के डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी के प्रो. जयदीप भट्टाचार्य की अध्यक्षता में इस शोधकार्य को किया जा रहा है। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने सोमवारर को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड 19 जांच के लिए चिप आधारित आरटी-पीसीआर किट डिजाइन की है।

इस प्रोजेक्ट को बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल की ओर से मंजूरी मिल गई है। काउंसिल फंड भी मुहैया करवाएगी। प्रो. भट्टाचार्य  के मुताबिक, कोरोना जांच की  परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह किट डिजाइन किया गया है। यह किट एक एक टिफिन की तरह है। यह अभी लैबोरेटरी लेवल पर ही है इसे प्रोटोटाइप बनाने में थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन


अभी तक कोराना का सैंपल लेकर लैब में आना पड़ता था और  जहां  इसकी टेस्टिंग होती थी। कई बार सैंपल खराब होने का भी डर रहता है। हालांकि आरटी-पीसीआर किट तुरंत ऑनस्पॉट कोरोना का टेस्ट कर सकती है।

यह एक पोर्टेबल किट होगी और यह कम समय में सटीक नतीजे देगी व इस पर कम खर्च आएगा।  इससे 50 मिनट में नतीजे आ जाएंगेअब तक मौजूदा जांच के लिए लैब का खर्च 10 से 15 लाख है। जबकि हमारी किट एक लाख रुपए के अंदर में बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें