फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU की जिस सड़क को नाम दिया वीडी सावरकर, रातों-रात पोती कालिख, नाम रखा जिन्ना रोड

Tue, 17 Mar 2020 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जिस सड़क का नाम रखा वीडी सावरकर मार्ग उसके बोर्ड पर कालिख पोत कर लिखा जिन्ना मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने कैंपस में एक सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीडी सावरकर के नाम पर रख देने के विरोध में कुछ लोगों ने उस बोर्ड पर कालिख पोत दी और सड़क का नाम जिन्ना रोड रख दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सड़क का नाम वीडी सावरकर मार्ग रखते ही कैंपस का माहौल फिर गरमा गया। छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष ने विवि प्रशासन के फैसले की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया।

यह फैसला 13 नवंबर, 2019 को हुई एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लिया गया था। इस बैठक में कैंपस की सड़कों के नाम गुरु रविदास मार्ग, अब्दुल हमीद मार्ग, महर्षि वाल्मीकि मार्ग, रानी झांसी मार्ग, वीर शिवाजी मार्ग, महाराणा प्रताप मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, लोकमान्य तिलक मार्ग आदि रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। जल्द ही कैंपस में सड़कों के ये नाम दिख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कैंपस में सुबनसीर हॉस्टल की ओर जाने वाली सड़क का नाम वीडी दामोदर सावरकर के नाम पर रखा गया। यह नाम रखने के लिए किसी अन्य के नाम में फेरबदल नहीं किया गया है। पहले इस सड़क का कोई नाम नहीं था। सड़क का नाम वीडी सावरकर रखने के मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विरासत के लिए शर्म की बात
जेएनयू की विरासत के लिए यह शर्म की बात है कि इस व्यक्ति (सावरकर) के नाम पर यूनिवर्सिटी में सड़क को नाम दिया गया है। सावरकर और उनके लोगों के लिए यूनिवर्सिटी में न पहले जगह थी और न कभी होगी। यहां एक सड़क का नाम सावरकर मार्ग रखना यहां की विरासत के लिए शर्म की बात है।- आइशी घोष, अध्यक्ष, जेएनयू छात्रसंघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें