नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) डीन कार्यालय ने पीजी छात्रों के हॉस्टल आवंटन की सूची जारी की है। सूची में शामिल सभी श्रेणी के छात्रों के लिए हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई। छात्रों के लिए ताप्ती, लोहित, झेलम, नर्मदा, सतलुज, माही, कावेरी, मांडवी सहित कई दूसरे हॉस्टल आवंटित किए गए हैं। छात्रों को आवंटित हॉस्टल में 30 अप्रैल तक शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो