फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में रात नौ बजे नौ मिनट कमरे की लाइट रखें बंद, कुलपति ने छात्रों से की अपील

Sat, 04 Apr 2020 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू वीसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने शनिवार को  छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें पांच अप्रैल यानी रविवार रात नौ बजे, नौ मिनट तक घर या कमरे की लाइट बंद करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी से मरीजों को बचाने वाले कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद और लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने वालों की एकता दर्शाने के लिए घर की लाइट बंद करने की अपील की है।

इस दौरान वे अपने हॉस्टल के कमरे, घर या बाल्कनी पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए दीया, मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल फोन की टार्च जला सकते हैं। हालांकि इस अवधि में किसी को भी कैंपस में घूमने या सड़क पर आने की पूरी तरह रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें