फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के ऊपर से गुजर गई झेलम एक्सप्रेस, नहीं आई कोई खरोंच

Fri, 17 May 2019 06:09 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

- फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-3 पर चलती ट्रेन से उतर रहा था युवक
विज्ञापन
भारतीय रेल (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाको राखे साईयां...मार सके न कोय, वाली कहावत शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। उतरने की जल्दी में चलती ट्रेन से उतरते हुए एक युवक फिसलकर ट्रेन और पटरी के बीच जा गिरा। लोग चींखते रहे और जम्मू से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के पांच डिब्बे एक के बाद एक युवक के ऊपर से गुजरते चले गए। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर रुकी तो लोगों की जान में जान आई। युवक पूरी तरह से सुरक्षित था और उसे खरोंच तक नहीं आई थी। लुधियाना से ट्रेन में सवार हुआ यह युवक फरीदाबाद के एनआईटी-5 में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आया था।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे की है। जम्मू से चलकर पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस फरीदाबाद पहुंची थी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई यह ट्रेन अभी पूरी तरह से रुकी भी नहीं थी कि 18 साल का एक युवक इससे उतरने के लिए दरवाजे पर लटक गया। इसी बीच युवक का पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच जगह से होकर पटरी पर जा गिरा। यह हादसा देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की चींख निकल गई। उधर प्लेटफार्म और पटरी के बीच बनी जगह में युवक सिर नीचे करके चुपचाप लेटा रहा। लोगों की भीड़ भी उसे चुपचाप लेटे रहने के लिए कहा। जब तक झेलम एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर रुकी, उसके पांच डिब्बे युवक के ऊपर से गुजर चुके थे। 

ट्रेन के रुकने तक सभी लोगों की सांसे भी अटकी रही। ट्रेन रुकने पर लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, मगर जगह कम होने के कारण वह प्लेटफार्म की ओर से नहीं निकल पाया। इसके बाद लोगों ने युवक ट्रेन के नीचे से होकर दूसरी ओर से निकल जाने को कहा। तब तक आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी वहां पहुंच चुके थे। उनकी मदद से युवक दूसरी ओर से सुरक्षित निकल आया। युवक काफी देर तक सदमे में रहा था। इस हादसे से भयभीत हुए युवक को सामान्य होने के बाद आरपीएफ ने उसे उसकी बहन के घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें