फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए हुआ था जह्नावी का अपहरण

Wed, 08 Oct 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की जिस दंपति ने इंडिया गेट से जाह्नवी (3) का अपहरण किया था, उनके घर में बच्चे नहीं थे। यह बात जाह्नवी ने मंगलवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को बताई। बच्ची कही बातों से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उसका अपहरण किसी दंपति ने ही किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बच्ची को बहुत ही लाड-प्यार से रखा था और उससे बिल्कुल मारपीट नहीं की थी। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर जाह्नवी को सीडब्ल्यूसी में पेश किया। बच्ची ने कमेटी को बताया कि  मम्मी-पापा उसे इंडिया गेट से कार में बैठाकर ले गए थे। हालांकि उसने यह भी कहा कि वह मम्मी के साथ गई थी। जब बच्ची से पूछा गया कि मम्मी-पापा के घर में बच्चे थे तो जाह्नवी ने इनकार किया। उसने बताया कि मम्मी-पापा के घर में दादा-दादी नहीं थे।

पूछने पर बच्ची ने बताया कि मम्मी-पापा ने उसके बाल कटवाए थे। बाल कटवाने के समय वह रोई थी। जाह्नवी ने बताया कि  मम्मी-पापा उसे कुरकुरे और जूस देते थे। इसके बाद सीडब्ल्यूसी ने बच्ची की कस्टडी उसके माता-पिता को सौंप दी। बच्ची की बातों के आधार पर पुलिस अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि जाह्नवी का अपहरण किसी निसंतान दंपति ने किया था।
विज्ञापन


इधर, आरोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस ने घटना वाले दिन सेटेलाइट की लोकेशन जानने के लिए इसरो को ई-मेल भेजा है। पुलिस का मानना है कि अगर 28 सितंबर को सेटेलाइट की लोकेशन इंडिया गेट के पास रही होगी तो और शायद आरोपी दंपति की पिक्चर मिल जाए। इस संबंध में पुलिस ने मौसम विभाग से भी संपर्क किया है। पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है, जिससे आरोपियों का कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें