फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती के जन्मदिन पर घर में डाका: बर्थडे मनाने गया परिवार, 45 मिनट में हुई चोरी; दिल्ली के संगम विहार में वारदात

Mon, 21 Sep 2026 10:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के संगम विहार में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात से सनसनी मच गई। परिवार पोती का जन्मदिन मनाने गया था। पहुंचने पर पता चला कि घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के संगम विहार में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम विहार के सैनिक बाजार इलाके में रविवार रात एक घर में चोरी हुई। पुलिस को 21 सितंबर, 2026 को नेब सराय पुलिस स्टेशन में चोरी की सूचना मिली थी। परिवार एक समारोह में गया था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घर में सेंधमारी हुई थी। कुछ जेवर और नकदी चोरी होने की सूचना मिली। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने कुछ सबूत जुटाए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। इनमें क्राइम टीम और बीट स्टाफ शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य निशान भी खंगाले जा रहे हैं। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम ने सबूत जुटाए हैं।

 

पीड़ित परिवार का सामने आया बयान
पीड़ित मोमीना ने बताया कि उनका बड़ा बेटा घर पर था। पति सुबह ही निकल गए थे। वे अपनी पोती का जन्मदिन मनाने सुंदर नर्सरी गए थे। इसके बाद लाजपत नगर में रात का खाना खाया। वापस लौटने से पहले बेटी ने केक काटने को कहा, इसलिए वे हौज खास गए।

विज्ञापन

मोमीना के पति 30-45 मिनट में घर पहुंचने वाले थे। इसी दौरान चोरी हुई। पति के घर पहुंचने पर उन्होंने मोमीना को फोन किया। उन्होंने बताया कि ऊपरी गेट, कांच और ड्रेसिंग एरिया के ताले टूटे थे। बहू की चेन, नकदी, चूड़ियां, मोमीना की चूड़ियां और बेटियों के जेवर चोरी हो गए थे। मोमीना ने कहा कि चोरों का पता लगाना पुलिस का काम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें