फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: ज्वेलरी शोरूम का शटर काटकर तीन करोड़ के गहने उड़ाए, CCTV में कैद वारदात, 5 बदमाशों ने दिया अंजाम

Sun, 15 Feb 2026 12:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के मुताबिक, रात करीब एक बजे पांच बदमाशों ने पहले शोरूम की रेकी की और फिर 2.10 बजे दो शटर काटकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरके पुरम सेक्टर-6 मार्केट में शुक्रवार रात ज्वेलरी शोरूम में सेंधमारों ने शटर काटकर करीब तीन करोड़ रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के मुताबिक, रात करीब एक बजे पांच बदमाशों ने पहले शोरूम की रेकी की और फिर 2.10 बजे दो शटर काटकर अंदर घुस गए।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शनिवार सुबह चोरी की सूचना मिली। शिकायतकर्ता वसंत कुंज निवासी रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-6 मार्केट में उनका चौहान ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। वह दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन कुछ सोने-चांदी के गहने स्ट्रांग रूम के लॉकर में रखना भूल गए थे।

सुबह पड़ोसी टेंट हाउस मालिक ज्योति शर्मा ने शोरूम में चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर करोड़ों के गहने गायब मिले, जबकि लॉकर में रखे गहने सुरक्षित थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें