फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त आयकर आयुक्त श्रीवास्तव के घर-दफ्तर पर छापेमारी में मिले 2.47 करोड़ रुपये के गहने

Sun, 07 Jul 2019 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई रेड
विज्ञापन

सीबीआई ने हाल ही में बर्खास्त आयकर आयुक्त एसके श्रीवास्तव के नोएडा स्थित आवास और कार्यालय समेत 13 जगहों पर छापेमारी की। साथ ही उसके खिलाफ अनुचित लाभ के लिए बैकडेट में अपील आदेश देने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह शुरू हुई तलाशी शनिवार तक जारी रही। छापेमारी में श्रीवास्तव के घर से 2.47 करोड़ रुपये के गहने, 16.44 लाख रुपये नकद, दस लाख रुपये की घड़ी बरामद की है। 

इसके अलावा परिवार और एक पूर्व अधिकारी के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की बैंक जमा, दो अचल संपत्तियों व एक बैंक लॉकर के दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। एजेंसी ने वसंत कुंज स्थित श्रीवास्तव की पत्नी के बुटीक की भी तलाशी ली।  
विज्ञापन


 सीबीआई ने श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अलावा ठगी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश से जुड़ी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वह उन कई आयकर अधिकारियों में शुमार है, जिन्हें सरकार ने सेवानिवृत्त किया है।

बैकडेट में दिए 104 आदेश, 13 अधिकार क्षेत्र से बाहर
सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि बतौर आयुक्त श्रीवास्तव ने इस साल जून में 104 आदेश बैकडेट दिसंबर 2018 में जारी किए थे। इनमें से 13 ऑर्डर उसके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं थे। 

श्रीवास्तव को सरकार ने 10 जून को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी लेकिन 11-13 जून के बीच यह आदेश इनकम टैक्स बिजनेस एप्लीकेशन (आईटीबीए) पर अपलोड हो गए थे। एजेंसी के मुताबिक, ऐसा करने के लिए विभाग की आरएसए टोकन प्रणाली का दुरुपयोग किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें