फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर हटी दुर्घटना घटी: शादी समारोह से लाखों के गहने और नकदी चोरी, सीसीटीवी में चोरी करते हुए दो महिलाएं हुई कैद

Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान लाखों के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। रुपये और गहने वाले थैले को दो महिलाएं चुराकर फरार हो गईं। सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाएं कैद हो गई हैं। शिकायत पर अलीपुर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


रोहिणी सेक्टर सात में रहने वाले विकास जैन ने बताया कि वह गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। छह नवंबर की रात छोटे भाई की शादी अलीपुर के पल्ला रोड पर स्थित सूर्या गार्डन में हो रही थी। रात आठ बजे परिवार के लोग वहां पहुंचे थे। उनके पिता आदर्श जैन के हाथ में एक थैला था। इसमें करीब पांच लाख रुपये, चार सोने की बिस्कुट के साथ लाखों के गहने और अन्य सामान थे। वह मुख्य गेट पर बैठे थे और शादी में आने वालों का स्वागत कर रहे थे। करीब पौने दस बजे वह लोगों के आने पर अपने थैले को कुर्सी पर छोड़कर उठे। कुछ देर बाद उनकी नजर कुर्सी पर पड़ी, जहां से थैला गायब था। 

उन लोगों ने तुरंत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें दो महिलाओं को थैला चोरी कर ले जाते देखा। उन लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें