फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर का भरोसा तोड़ युवक लाखों रुपये के जेवरात लेकर हुआ फरार

Sat, 30 Nov 2019 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शाहदरा में एक युवक ने ज्वेलर का भरोसा तोड़कर उसके लाखों की जेवरात लेकर फरार हो गया। युवक ज्वेलर से सोने के जेवरात लेकर बेचता था और अपना मुनाफा काटकर बाकी रकम ज्वेलर को वापस कर देता था। 
विज्ञापन


यह सिलसिला पिछले दो तीन सालों से चल रहा था। चार दिन पहले युवक की नीयत बदल गया गई और वह जेवरात लेकर फरार हो गया। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। 

पुलिस के अनुसार वेस्ट रोहतास नगर निवासी शक्ति भोला (53) का अपने आवास में ही ज्वेलरी का शोरूम है। दो तीन साल से ज्वेलर के पास शिवाजी पार्क निवासी राहुल शर्मा आता था और उससे जेवरात लेकर उसे बेचता था। 
विज्ञापन


राहुल 25 नवंबर को ज्वेलर के पास आया और बताया कि उसे बड़ा आर्डर मिलना है। इसलिए उसे ज्यादा जेवरात की जरूरत है। उसके बाद वह शक्ति भोला के शोरूम से छह सोने के मंगल सूत्र, 20 महिलाओं की अंगूठी, सात गले के सेट, पांच सोने की चेन व सौ ग्राम का सिक्का ले गया। उसने दो दिन के भीतर पैसे देने की बात कही थी। 

जब दो दिन बाद वह नहीं आया तो शक्ति भोला उसके घर पहुंचा लेकिन उसके घर पर ताला लगा था। शक्ति ने राहुल के मोबाइल पर फोन किया। उसका फोन भी बंद था। 

मकान मालिक ने बताया कि दो दिन पहले राहुल मकान खाली कर किसी अज्ञात जगह पर चला गया है। काफी तलाश के बाद राहुल का सुराग नहीं मिला तो शक्ति भोला ने शाहदरा थाने में उसके खिलाफ लाखों के जेवरात लेकर फरार होने की शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें