जेवर-बुलंदशहर हाईवेे पर 24 मई की रात लूट, चार महिलाओं से गैंगरेप और विरोध करने पर स्क्रैप कारोबारी की हत्या की जांच गुरुग्राम तक पहुंच गई है। इसकी मुख्य वजह जेवर कांड सेे पूर्व और बाद मेें हैवानियत की मिलती-जुलती वारदात हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
गुरुग्राम में हुईं वारदात
2 of 6
जेवर रेप
- फोटो : ANI
इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि सभी वारदात के पीछे एक ही गैंग का हाथ है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि गुरुग्राम में हुई वारदात और जेवर कांड में समानता की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक विशेष टीम को जांच का निर्देश दिया गया है। टीम गुरुग्राम पुलिस सेे संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
अगर आवश्यकता पड़ी तो टीम वहां जाकर जांच करेगी। जेवर कांड की की छानबीन के दौरान पुलिस को अब तक बदमाशों की पहचान का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस इससे मिलती-जुलती वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है।
4 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पता चला कि गुरुग्राम में 28 जनवरी और 29 मई को जेवर कांड से ही मिलती-जुलती वारदात हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों प्रदेश की पुलिस एक-दूसरे से जानकारी साझा कर जेवर कांड में शामिल गिरोह तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
28 जनवरी की रात मंदपुरा गांव के पास एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी पर 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने कर्मचारियों व उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने कंपनी में मौजूद दो महिला कर्मियों से उनके परिवार के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया था।
वहीं 29 मई को बीमार पति की मौत के बाद महिला शव को एंबुलेंस में लेकर बेटी संग लौट रही थी। इस दौरान पटौदी इलाके के पास बदमाशों ने एंबुलेंस के दो टायरों को पंचर करने के बाद मां-बेटी से लूटपाट की। इस दौरान दोनों एंबुलेंस में रखे शव का हवाला देकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा।