उस जमीन पर हुआ जेवर गैंगरेप जहां बनेगा जेवर एयरपोर्ट का रनवे
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र ढाई किमी जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की है, जिसकी गूंज देश भर में सुनाई दे रही है। हैवानियत का नंगा नाच जेवर एयरपोर्ट की प्रस्तावित भूमि पर किया गया और यहां आने वाले सालों में मेट्रो दौड़नी है।
आने वाले सालों में देश-विदेश के यात्री बड़ी संख्या में जेवर का रुख करेंगे। इसके चलते सुरक्षा के लिहाज से हैवानियत की ये वारदात यूपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
दरअसल, डेढ़ दशक से अधिक समय से जेवर में एयरपोर्ट प्रस्तावित है। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद एयरपोर्ट को हरू झंडी मिल चुकी है।
वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्रॉजेक्ट के तहत मेट्रो लाइन भी जेवर तक ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले सालों में जेवर में न केवल मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी बल्कि हवाई जहाज भी उड़ान भरने लगेंगे।