फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, जेट ब्लास्ट से बस का शीशा टूटा, 5 यात्री घायल

Sun, 09 Jul 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम जेट ब्लास्ट होने से दूर खड़ी इंडिगो बस के शीशे टूट गए। इससे विमान में बैठने के लिए जा रहे बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। हालांकि, दूरी अधिक होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट विमान संख्या एसजी 253 लैंड करने के बाद टैक्सी बे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जेट ब्लास्ट (विमानों के उड़ान भरने व उतरने के दौरान होने वाला ब्लास्ट) के कारण यात्रियों को बोर्डिंग के लिए लेकर जा रही इंडिगो बस के शीशे टूट गए। 

बस में दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 191 के यात्री सवार थे। ब्लास्ट होने से पांच यात्री घायल हो गए। इनमें दो यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही प्राथमिक चिकित्सा देकर उसी उड़ान से मुंबई रवाना कर दिया गया। अन्य तीन घायलों को गुड़गांव स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है।       
विज्ञापन


स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दावा किया है कि पायलट पूरी तरह एटीसी के निर्देश का पालन कर रहे थे और अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दुर्घटना जेट ब्लास्ट के कारण हुई है या किसी अन्य कारणों से। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि विमान गलत लेन में था या बस। उन्होंने डीजीसीए को मामले की जानकारी दे दी है। सूत्रों के अनुसार डीजीसीए जांच कर रहा है।  

क्या होता है जेट ब्लास्ट ?     
उड़ान भरने से पहले व उतरने के दौरान विमान में एयर प्रेशर बनता है। जेट ब्लास्ट विमान के जेट इंजन से निकलने वाली तेज गर्म हवा है। इसके साथ इंजन में बचे ईंधन के कारण कभी-कभी आग की लपटें भी निकलती हैं, जिसे जेट ब्लास्ट कहा जाता है। इस ब्लास्ट के दौरान तेज गति से हवा का दबाव बनता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें