बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी एक कोरोला गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी है।
घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को अकबर रोड पर उस समय दुर्घटना हुई जब जीतनराम मांझी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास से निकले थे।