फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2024 Admit Card: 26 मई को जेईई एडवांस की परीक्षा, एडमिट कार्ड हुए जारी

Fri, 24 May 2024 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जेईई एडवांस की परीक्षा 26 मई को होनी है। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आईआईटी मद्रास की तैयारियां पूरी हो चुकी है। आईआईटी में स्नातक दाखिले के लिए जेईई मेन 2024 की मेरिट से टॉप ढाई लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी में दाखिले की जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा रविवार यानी 26 मई को आयोजित होगी। जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा में सबसे अधिक 11 फीसदी से अधिक छात्र उत्तर प्रदेश से बैठेंगे। दरअसल, जेईई मेन 2024 की मेरिट में यूपी से 28 हजार से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन


परीक्षा में जेईई मेन 2024 की मेरिट से टॉप ढाई लाख सफल उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र 26 मई को सुबह सात बजे से खुल जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएंगे। उसके बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईआईटी मद्रास जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार जेईई एडवांस 2024 की आयोजक संस्था आईआईटी मद्रास है। इसलिए आईआईटी मद्रास ने अन्य आईआईटी के साथ मिलकर जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा की तैयारियां पूरी की हैं।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। छात्रों को उनके ईमेल और मोबाइल पर परीक्षा शेड्यूल और दिशा-निर्देशों को लेकर जानकारियां भेजी जा चुकी हैं। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। पेपर -एक और पेपर-दो, प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि का होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के तीन अलग-अलग खंड होंगे।

सात बजे परीक्षा केंद्र खुलेंगे
जेईई एडवांस 2024 के लिए सभी परीक्षा केंद्र सुबह सात बजे से खुल जाएंगे। इसलिए छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अपने साथ डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और अपना सरकारी फोटो पहचान पत्र भी साथ में लाना होगा। जिसमें आधार कार्ड, स्कूल/कॉलेज/संस्थान की ओर से जारी फोटो पहचान-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड हो सकता है।

परीक्षा केंद्र पहुंचने पर परीक्षार्थी की पहचान निरीक्षकों और आईआईटी प्रतिनिधियों द्वारा सत्यापित की जाएगी। महिला उम्मीदवारों की तलाशी के लिए महिला कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी गई है। छात्रों से आग्रह है कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा जांच में सहयोग दें। परीक्षा केंद्र में सिर्फ पेन, पेंसिल, पारदर्शी बोतल में पीने का पानी, डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र और मूल फोटो पहचान पत्र ले जाने की ही अनुमति है।

दिल्ली से करीब 12 हजार छात्र बैठेंगे
दिल्ली से करीब 12 हजार छात्र जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा में शामिल होंगे। इन छात्रों ने जेईई मेन से एडवांस के लिए क्वालिफाई किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तेलंगाना से 24 हजार से अधिक, आंध्र प्रदेश से 21 हजार से अधिक, कर्नाटक से 16 हजार से अधिक तो मध्य प्रदेश से 11 हजार से अधिक छात्र परीक्षाा में बैठेंगे।

नकल या अनुचित साधनों का उपयोग तो डिबार
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई एडवांस की परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का उपयोग न करें। यदि कोई छात्र नकल करता या अनुचित साधनों का प्रयोग करता पाया जाता है तो उसे जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा से डिबार और किसी भी अन्य परीक्षा से बाहर और रिजल्ट रदद् कर दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इन सामानों की नो एंट्री
परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कोई भी लिखा हुआ, खाली कागज, लॉग टेबल, लिखने वाला पैड, स्केल, इरेजर, पेंसिल-बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, पर्स, हैंडबैग, कैमरा, चश्मा आदि लेकर जाने पर रोक है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें