फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: राजधानी में साथ चुनाव लड़ेंगे BJP-JDU, नीतीश के करीबी ने केजरीवाल पर बोला हमला

Tue, 24 Dec 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रसाद ने कहा कि जदयू भाजपा का नैसर्गिक साथी है। दोनों दल बिहार और पूर्वांचल के लोगों का दर्द समझते हैं।
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू ने केजरीवाल सरकार पर पूर्वांचलियों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आशय की घोषणा की। तीनों नेताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचलियों को अपमानित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

तीनों नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार के करीब दस साल के कार्यकाल में पूर्वांचलियों को हमेशा अपमानित होना पड़ा है। सीएम केजरीवाल का पूर्वाचलियों के प्रति प्रेम महज दिखावा है। यह जानते हुए भी कि दिल्ली को बनाने और संवारने में पूर्वाचलियों को सर्वाधिक योगदान है, बावजूद इसके खुद सीएम केजरीवाल ने बिहार और पूर्वांचल के लोगों की लगातार अवमानना की। कभी कहा कि इस क्षेत्र के लोग 500 रुपये का टिकट ले कर दिल्ली में पांच लाख का इलाज कराते हैं। कभी कोरोना काल में इसी सरकार ने बिहार और पूर्वांचल के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रसाद ने कहा कि जदयू भाजपा का नैसर्गिक साथी है। दोनों दल बिहार और पूर्वांचल के लोगों का दर्द समझते हैं। इसलिए पार्टी नेतृत्व ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। प्रसाद ने कहा कि पूर्वांचलियों को वास्तविक हक और न्याय राजग की सरकार बनने पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें