फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से दो दिन पहले जावेद अख्तर को मिली बड़ी खुशी, सुलझ गया 5 साल पुराना मामला

Wed, 16 Jan 2019 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर लेखक, गीतकार, कवि और पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर 17 जनवरी को 73 वर्ष के हो जाएंगे। उनके इस जन्मदिन से पहले उनके लिए दिल्ली से एक खबर आई है जिसमें पांच साल पुराना एक मामला सुलझने की बात कही जा रही है। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 5
Javed Akhtar - फोटो : Instagram
नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर की कोठी में चोरी करने वाले को दबोच लिया है। आरोपी कोठी में कुक था। उसने दो साथियों के साथ लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य सामान चुरा लिया था। लैपटॉप में महत्वपूर्ण दस्तावेज व गजलें थीं। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी नोएडा में एक कारोबारी के घर में कुक की नौकरी कर रहा था। आरोपी वहां छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व राज्यसभा सांसद 7, लोदी एस्टेट में रहते थे। उनकी कोठी में विक्रम सिंह कुक था। आरोपी विक्रम ने कोठी में दो साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में हाथ साफ कर दिया था।

4 of 5
javed akhtar
आरोपी जावेद अख्तर का लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य सामान लेकर गायब हो गया था। तुगलक रोड थाना पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से सामान बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
javed akhtar, sabana azmi in holi
जमानत मिलने के बाद आरोपी कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी गांव भूरा, तहसील घाट, जिला चमौली (उत्तराखंड) निवासी विक्रम को भगोड़ा घोषित कर दिया था। मंदिर मार्ग थाने में तैनात एसआई जयसिंह की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम ने आरोपी विक्रम को रविवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें