फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टेक्नॉलोजी का सहारा लेगें जटायू, ड्रॉन से बताएंगे माता का पता

सार

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में इस वर्ष की रामलीला तकनीक और परंपरा के संगम के कारण चर्चा में है। पहली बार ड्रोनों की मदद से रावण-जटायु का युद्ध आकाश में दिखाया जाएगा। इस नवाचार से दर्शकों को एक अनूठा और रोमांचक अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली। यदि टेक्नोलॉजी और भक्ति को मिला दिया जाए, तो क्या हो... शायद वहीं जो दिल्ली के कड़कड़डूमा में हो रहा है, खूब सारी चर्चाएं और युवाओं में उत्सुकता भरा इंतजार। इस बार रामलीला प्रेमी टेक्नोलॉजी और इतिहास का अद्भुत संगम देखेंगे। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड की रामलीला इस बार दर्शकों के लिए कुछ बेहद खास लेकर आ रही है। इस वर्ष श्री बालाजी रामलीला कमेटी ने परंपरा को नए अंदाज में पेश करने का फैसला किया है। पहली बार रावण और जटायु का भीषण युद्ध जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान में दिखाई देगा।
विज्ञापन

इस अनोखे मंचन के लिए दो हाई-टेक ड्रोनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो उड़ते हुए रावण और जटायु के युद्ध दृश्य को जीवंत बना देंगे। खास लाइटिंग और ध्वनि प्रभाव के साथ यह दृश्य इतना वास्तविक लगेगा कि दर्शक खुद को रामायण के उस प्रसंग में मौजूद महसूस करेंगे। आयोजकों का कहना है कि दिल्ली की किसी भी रामलीला में ऐसा प्रयोग पहली बार हो रहा है और इसका मकसद दर्शकों को तकनीक और परंपरा का शानदार संगम दिखाना है। यह नया प्रयोग न केवल बच्चों और युवाओं को आकर्षित करेगा, बल्कि हर उम्र के दर्शकों को एक यादगार अनुभव देगा।
कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि इस साल रामलीला में कई तकनीकी नवाचार जोड़े जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को भी इससे जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि दर्शक पहली बार देखेंगे कि जटायु और रावण हवा में उड़ते हुए लड़ रहे हैं। ड्रोनों में खास लाइटिंग और साउंड इफेक्ट लगाए गए हैं, जिससे यह दृश्य और भी रोमांचक बनेगा। हमारा उद्देश्य है कि लोग न सिर्फ कथा से जुड़ें नहीं बल्कि तकनीक के माध्यम से इसे और जीवंत अनुभव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें