फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंत के लिए हो रहा है महामृत्युंजय जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत से जूझ रहे 76 वर्षीय पूर्व भाजप नेता जसवंत सिंह की हालत में जल्द सुधार के लिए उनके चाहने वाले महामृत्युंजय जाप कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जैसलमेर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में जसवंत सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय जाप करवाया जा रहा है।

इसके साथ ही उनके कुछ प्रशंसक ऐसी ही पूजा का आयोजन बैशाखी गांव में भी करवा चुके हैं।

गौरतलब है कि सात अगस्त को घर में गिरने की वजह से उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें दिल्ली के रिसर्च और रेफरल अस्वताल में भर्ती कराया गया था। सिर के ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिती लगातार गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वह कोमा में हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के मुद्दे पर भाजपा से निष्काशित हुए थे जयवंत

76 वर्षीय जसवंत सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता रह चुके हैं। अटल विहारी बाजपेयी के शासन काल में वह मंत्री के तौर पर विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले बाढ़मेर से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह निर्दलीय ही चुनाव लड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें