गंभीर हालत से जूझ रहे 76 वर्षीय पूर्व भाजप नेता जसवंत सिंह की हालत में जल्द सुधार के लिए उनके चाहने वाले महामृत्युंजय जाप कर रहे हैं।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जैसलमेर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में जसवंत सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय जाप करवाया जा रहा है।
इसके साथ ही उनके कुछ प्रशंसक ऐसी ही पूजा का आयोजन बैशाखी गांव में भी करवा चुके हैं।
गौरतलब है कि सात अगस्त को घर में गिरने की वजह से उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें दिल्ली के रिसर्च और रेफरल अस्वताल में भर्ती कराया गया था। सिर के ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिती लगातार गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वह कोमा में हैं।