आम आदमी पार्टी राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह को पंजाब चुनाव में उतारने की रणनीति बना रही है। ताकि, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि 28 दिसंबर की लांबी रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसकी घोषणा करेंगे।
दरअसल, बादल की विधानसभा सीट लांबी में 28 दिसंबर को केजरीवाल की रैली होनी है। यह सीट बादल परिवार का गढ़ माना जाता है। पार्टी इसी सीट पर सबसे बड़ा दाव खेलने जा रही है।
पार्टी की सिख समुदाय से आने वाले दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह को इस सीट से उतारने की योजना है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने तकरीबन इसका फैसला कर लिया है। लांबी रैली में केजरीवाल इस सियासी रणनीति का एलान भी कर देंगे।