फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संसद मार्च के बाद जंतर-मंतर खाली, मंच हटा, सामान कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। संसद मार्च के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करवा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए सीजेपी के मंच को भी हटा दिया। मंच हटाने के साथ ही वहां मौजूद कालीन, गद्दे, कुर्सियां और अन्य जरूरी सामान को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद जंतर मंतर का प्रदर्शन स्थल पूरी तरह खाली नजर आया। मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रही और पूरे इलाके की रातभर निगरानी की गई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वह अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना चाहते थे, जबकि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें