फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदर्शन पर एक्शन: सीजेपी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह पुलिस हिरासत में, पढ़ें पल-पल का अपडेट

Sat, 10 Oct 2026 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi CJP Protest Update Today: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। जिसके चलते दिल्ली से एनसीआर तक प्रशासन सतर्क है। यहां पढ़ें सीजेपी के प्रदर्शन से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित किया है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन


सीजेपी की रत्ना सिंह पुलिस हिरासत में
सीजेपी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने उसकी कानूनी टीम प्रमुख रत्ना सिंह को हिरासत में लिया है। उनके साथ तीन अन्य वकील भी हिरासत में लिए गए हैं। संगठन ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें रत्ना सिंह कम से कम 25 पुलिसकर्मियों से घिरी एक कार में बैठी दिख रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने सड़क पर लगाए स्पाइक स्ट्रिप्स
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले मोहन एस्टेट क्षेत्र में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है। यहां स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाए गए हैं।
 

Trending Videos

हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। साउथ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन आह्वान के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसमें साउथ डिस्ट्रिक्ट भी शामिल है। अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। पुलिस अनधिकृत तत्वों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है और जांच कर रही है। उनका लक्ष्य है कि दिन शांतिपूर्ण ढंग से बीते। विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पिकेट लगाए गए हैं। जिले के भीतर भी कई पिकेट और बाहरी चौकियों का उपयोग किया जा रहा है।
 

दिल्ली के सभी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी
डीसीपी मित्तल ने साउथ दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर कहा कि सीमाओं पर जांच काफी सख्त कर दी गई है। इसका उद्देश्य प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करने वाले संगठनों के सदस्यों को रोकना है। उन्हें रोककर परामर्श भी दिया जा रहा है। पुलिस आम जनता से भी शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

डोन से नजर, धारा 163 लागू
दिल्ली पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग करके निगरानी कर रही है। इसका मकसद दिल्ली के भीतर किसी भी अनधिकृत सभा या घटना को रोकना है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जारी आदेशों की लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी जारी है।

कालिंदी कुंज फ्लाईओवर पर भीषण जाम
दिल्ली में 10 सितंबर को सीजीपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां सीमेंटेड बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

 

कई मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में सन्नाटा है, रिज जाने वाली रोड पर बैरिकेडिंग की गई है, डीयू के आसपास के कई मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण छात्र कॉलेज नहीं पहुंच रहे।

देश में 'ब्लैक इमरजेंसी': गोपाल राय
आप नेता गोपाल राय का  सरकार ने देश में 'ब्लैक इमरजेंसी' लागू कर दी है। छात्र, युवा, विपक्षी पार्टियां और सामाजिक संगठन जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें बचा रही है। इस बार मेट्रो सेवाएं और ट्रेनें क्यों रोकी गईं और इतनी बड़ी सुरक्षा फोर्स क्यों तैनात की गई? इन पाबंदियों से यात्रियों को परेशानी हुई है। विरोध-प्रदर्शन को रोकने के नाम पर उन्होंने दिल्ली को ठप कर दिया।
 
विज्ञापन

गाजियाबाद बॉर्डर पर पत्थर के भारी बैरिकेड लगाए
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के तौर पर गाजियाबाद बॉर्डर पर पत्थर के भारी बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्य कहते हैं, "कानून-व्यवस्था और त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, हम गाज़ियाबाद बॉर्डर पर लगातार सुरक्षा जांच कर रहे हैं। हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि सुरक्षा जांच के दौरान किसी को भी परेशानी न हो। जांच के लिए यहां लगभग 100 सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं। हम दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिठा रहे हैं..."
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें