फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Curfew Live in delhi ncr: दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील

Sun, 22 Mar 2020 06:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली के सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:53 PM, 22-Mar-2020

दिल्ली में सात जिले किए गए लॉकडाउन

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका एलान किया। कल छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की सारी सीमाएं कल से सील रहेंगी। 
-निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं। 
-सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
-डीटीसी बसों के संचालन में कटौती की गई। 
-राशन और खाने पीने की दुकानें खुली रहेंगी।
-पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गैस पंप खुले रहेंगे। 
-लोग कम से कम घर से बाहर निकलें, पांच से ज्यादा लोगों एक जगह न हों इकट्ठा 
-अस्पताल और बिजली के दफ्तर खुले रहेंगे।

केजरीवाल ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जो इसका उल्लघंन करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

05:13 PM, 22-Mar-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार आज रविवार 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बीच ठीक 5 बजे दिल्ली वालों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। 1

04:39 PM, 22-Mar-2020

दिल्ली में आज रात से धारा 144 लगाई गई

कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में धारा 144 लगा दी है। यह आज यानी 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक लागू रहेगा। धारा 144 के मुताबिक दिल्ली में कहीं भी समूह में इकट्ठा होना और प्रदर्शन करना गैर कानूनी होगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि यह आज रात 09 बजे से लागू होगा। 

विज्ञापन
03:46 PM, 22-Mar-2020

दिल्ली-एनसीआर में पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो को 31 मार्च तक के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है।

02:43 PM, 22-Mar-2020

31 मार्च तक नहीं चलेगी नोएडा मेट्रो

कोरोना वायरस के मद्देनजर नोएडा मेट्रो ने सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि नोएडा मेट्रो 31 मार्च तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही बस सेवाएं भी 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

 

विज्ञापन
12:34 PM, 22-Mar-2020

पहली बार इतना सुनसान नजर आया दिल्ली का दिल

दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट पलेस का नजारा भी जनता कर्फ्यू के दिन बदल गया। दिल्ली के इतिहास में पहली बार कनॉट प्लेस इतना खाली और सुनसान नजर आया। आम दिनों में यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। रात के वक्त भी यह गुलजार रहता है। आज यहां सिवाय पक्षियों के कुछ नहीं दिख रहा। सभी दुकानें और रेस्त्रां बंद हैं।

12:05 PM, 22-Mar-2020

ऐसा नजर आया लाल किला

लाल किला के बाहर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन जनता कर्फ्यू के दिन कुछ ऐसा दिखा वहां का नजारा।

12:02 PM, 22-Mar-2020

रेलवे स्टेशन भी पड़ा सुनसान

लोगों की भाग दौड़ और भीड़ को दिन-रात झेलने वाला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी आज बिल्कुल सुनसान दिखा। गिने-चुने कुछ लोग ही अपने सामानों के साथ स्टेशन में नजर आए।

11:59 AM, 22-Mar-2020

सेंट्रल पार्क भी सुनसान

सेंट्रल पार्क का वो इलाका जहां दिनभर टिक टॉकर्स का जमावड़ा लगा रहता था, वह भी आज सुनसान नजर आया। 

11:52 AM, 22-Mar-2020

शास्त्री पार्क चैराहा भी हुआ विरान

दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले चौराहों में मशहूर शास्त्री पार्क चैराहा जो सुबह से लेकर शाम तक जाम से त्रस्त रहता था वह भी आज वीरान नजर आया। 

11:21 AM, 22-Mar-2020

गाजियाबाद पूरी तरह से बंद

जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को गाजियाबाद पूर्ण रूप से बंद है। लोनी बॉर्डर के पाइपलाइन रोड पर भी सन्नाटा पसर गया है।

10:40 AM, 22-Mar-2020

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का जनता कर्फ्यू को समर्थन

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने भी आज जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। फिलहाल धरनास्थल पर कोई नहीं है, लेकिन लोगों ने एक लिखित सूचना चिपका कर धरना जारी रहने की बात बताई है। 

10:15 AM, 22-Mar-2020

एनएच 58 इतना वीरान कभी नहीं हुआ

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58(एनएच 58) पर भी जनता कर्फ्यू का साफ असर दिखा। हाइवे इतना सुनसान आज तक कभी नहीं हुआ था, जितना जनता कर्फ्यू के कारण रहा। सड़क पर पुलिस के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है।

10:11 AM, 22-Mar-2020

वसुंधरा एन्क्लेव के गेट बंद

दिल्ली की वसुंधरा एन्क्लेव सोसाइटी में  कमेटी ने पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सुबह दूध और अखबार के बाद मेन गेट बंद कर दिए गए हैं। शनिवार को ही घरों में काम करने और गाड़ियों की साफ-सफाई करने कि लिए आने वालों को  मना कर दिया गया था।

10:09 AM, 22-Mar-2020

लक्ष्मीनगर की गलियां सुनसान

लक्ष्मीनगर की जिन गलियों को हमेशा खचाखच भीड़ के लिए जाना जाता है, वो भी आज जनता कर्फ्यू के कारण सुनसान नजर आ रही हैं। इन गलियों में सुबह से कोई भी नजर नहीं आया।

10:06 AM, 22-Mar-2020

कई दुकानें बंद

सुबह 9:30 बजे तक कई दवा की दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि जरूरी सामान जैसे डेयरी और सब्जियों की दुकानें खुली हैं।
 

10:02 AM, 22-Mar-2020

सोसायटियों के गेट बंद

बड़ी-बड़ी सोसायटियों में भी लोगों ने खुद को लॉक डाउन कर लिया है। सोसायटी के गेट को बंद कर दिया गया है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। 

09:18 AM, 22-Mar-2020

Janta Curfew Live in delhi ncr: दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील

देश की राजधानी दिल्ली में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दे रहा है, सड़कें-बाजार और गलियां सूनी पड़ी हैं। ओपन जिम, पार्क भी खाली हैं। हालांकि कहीं-कहीं दुकानें भी खुली हैं। वहीं, दूध की ऑनलाइन दूध की डिलीवरी हो रही है। उसमें भी सिर्फ एक ही लीटर दूध मिल रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस जनता कर्फ्यू में लोगों को फूल देकर घर से ना निकलने की अपील कर रही है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें