फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जनमोनि ने जीता गोल्ड, ओलंपिक सपने को मिली नई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली।
17 वर्षीय कराटे खिलाड़ी जनमोनि कांवर ने विपरीत परिस्थितियों को मात देते हुए तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बाढ़ के कारण उनका घर पूरी तरह डूब गया था और परिवार को राहत शिविर में रहना पड़ा। वहीं, उनका प्रैक्टिस स्थल भी पानी में डूब गया, जिससे करीब एक महीने तक अभ्यास नहीं हो सका। इसके बावजूद जनमोनि ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीते। फाइनल में उन्होंने 10-2 से बड़ी जीत दर्ज की। पिछले साल भी वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुकी हैं। असम में बाढ़ के हालात के बीच दिल्ली पहुंचना उनके लिए मुश्किल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें