फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- जनता से छिपाना नहीं, लोगों को बताना ही सुशासन

Tue, 19 Dec 2023 02:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा जो धन विकास पर खर्च किया जाता है, वह जनता का ही होता है। इस वजह से जनता को बताया जाए कि कहां क्या चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने छात्रों को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जनता से छिपाना नहीं, बल्कि उन्हें बताना ही सुशासन है। यह बात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में जी-20 कनेक्ट व्याख्यान शृंखला के तहत सुशासन पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का आयोजन डीयू के वाइस रीगल लॉज स्थित कन्वेंशन हॉल में सोमवार को किया गया। इस दौरान डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि जब गुड गवर्नेंस पर बात करते हैं, तो यह संपूर्ण समाज के लिए होनी चाहिए।

विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा जो धन विकास पर खर्च किया जाता है, वह जनता का ही होता है। इस वजह से जनता को बताया जाए कि कहां क्या चल रहा है। उन्होंने गुड गवर्नेंस की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि मौजूदा समय में लोग ऑनलाइन जान सकते हैं कि किस काम पर कितना पैसा खर्च किया जा रहा है।

सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर 90 फीसदी सरकारी सेवाएं ऑटो अपील मोड में हो चुकी हैं। इस माध्यम से लोगों के फीडबैक और सुझाव भी प्रशासन तक पहुंचते हैं और समय पर समाधान भी संभव हुआ है। लोगों को इस व्यवस्था से काफी सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भूमि रिकॉर्ड की काफी समस्या थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। जनता के फीडबैक पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सही और उचित इस्तेमाल हो, निश्चित रूप से विकसित भारत की यात्रा में इसका बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता की पहचान वसुधैव कुटुंबकम से है। उन्होंने देश में गुड गवर्नेंस की जरूरत पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि हमारा देश कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहा है। कार्यक्रम में डीयू के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, प्रो. चंद्र शेखर, दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. श्री प्रकाश सिंह, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, डीन एकेडमिक प्रो. के रत्नाबली और एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो सहित कई छात्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें