जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अब्दुल्ला और मुर्मू की एक-दूसरे को बधाई देते हुए तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें कहा गया, "केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।"
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। अब्दुल्ला ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। अधिकारियों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में जम्मू और कश्मीर से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर 30 मिनट से अधिक समय तक चर्चा हुई थी।
मंगलवार को अब्दुल्ला ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों की एक कांफ्रेंस में भाग लिया, जहां उन्होंने कहा कि इंदस जल संधि जम्मू और कश्मीर के विशाल जल विद्युत संसाधनों के उपयोग को प्रतिबंधित कर रही है। मुख्य रूप से स्टोरेज की समस्या के कारण। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे।