अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के साइकोलॉजी विभाग की पीएचडी छात्रा ताजीन सिद्दीकी ने साइकोलॉजी में यूजीसी नेट परीक्षा में टॉप किया है। छात्रा को 100 परसेंटाइल हासिल हुए हैं। जिसके चलते 22864 उम्मीदवारों में छात्रा की ऑल इंडिया रैंक एक आई है। छात्रा ने जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई किया है। छात्रा प्रो. शीमा अलीम की देखरेख में पीएचडी कर रही है। इस संबंध में प्रो. शीमा ने कहा कि यह पूरी तरह से ताजीन की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा है कि उन्हें यह शानदार परिणाम मिला है। सबसे अच्छे और होनहार छात्र अपनी उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए जामिया को चुन रहे हैं।