फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्पाइसजेट ने दिल्ली हाईकोर्ट से 50 करोड़ जमा करने के लिए और समय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्पाइसजेट और उसके प्रमोटर अजय सिंह ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से मीडिया बैरन कलानिधि मारन और कल एयरवेज के साथ चल रहे कानूनी विवाद में कोर्ट रजिस्ट्री में 50 करोड़ रुपये जमा करने के लिए और समय देने का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद के समक्ष यह आवेदन पेश हुआ। अदालत ने इसे 21 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। मुख्य मामला भी उसी दिन तय है। स्पाइसजेट के वकील ने अदालत को बताया कि एयरलाइन को जून में केंद्र सरकार से आपात क्रेडिट सपोर्ट की पहली किस्त मिली थी और इन फंडों का इस्तेमाल कंपनी के संचालन कार्यों में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें