फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया बवाल: सरेंडर करने थाने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आसिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जामिया नगर बवाल मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान बुधवार दोपहर को जामिया नगर थाने में सरेंडर पहुंचे। थाने में जाने से पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर उनके खिलाफ बलवा करने का कोई सबूत मिल गया तो वह सावर्जनिक जीवन से सन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन


जामिया नगर पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने जांच के दौरान सबूत सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। गौरतलब है कि नागरिक संशोधन बिल के विरोध में हुए जामिया नगर बवाल में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद समेत कई कांग्रेसी नेता व स्थानीय नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में नाम आने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान बुधवार दोपहर को सवा दो बजे जामिया नगर थाने में सरेंडर करने पहुंचे। जामिया नगर थाने में प्रवेश करने से पहले पूर्व विधायक ने बयान दिया कि पुलिस उन्हें बलवाई मानती है। इस कारण वह जामिया नगर थाने में सरेंडर करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ मोहम्मद का कहना था कि अगर बलवा करने वाले लोगों में वह दिखाई दे जाए या फिर बलवाई के साथ होने की उनकी सीसटीवी फुटेज व फोटो सामने आ जाए तो सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लेंगे। 

हिंसा से उनका दूर-दूर तक उसका कोई संबंध नहीं है। वह कानून का पालन करने वाले हैं। उन्होंने जामिया नगर हिंसा की निंदा की। जामिया नगर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

जामिया नगर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक से कहा कि मामला दर्ज करने में जल्दबाजी हुई है। मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। अपराध शाखा मामले की जांच करेगी। सबूत जुटाए जाएंगे। सबूत आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक जामिया नगर थाने में करीब 15 मिनट रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें