फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलीं जामिया वीसी, कहा- पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही, जाएंगे कोर्ट

Mon, 13 Jan 2020 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया की वीसी नजमा अख्तर - फोटो : ANI
विज्ञापन

जामिया कैंपस के भीतर स्थित लाइब्रेरी में 15 दिसंबर 2019 को पुलिस के द्वारा की गई बर्बरता पर एफआईआर दर्ज न होने के खिलाफ आज विश्वविद्यालय के छात्रों ने वीसी दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद वीसी नजमा अख्तर उनसे मिलने पहुंची।

विज्ञापन


छात्रों की मांग है कि जिन पुलिसकर्मियों ने छात्रों के साथ बर्बरता की उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। वह वीसी से भी इसी बात की मांग कर रहे थे कि विश्वविद्यालय एफआईआर क्यों नहीं दर्ज करा रहा। इस पर वीसी ने छात्रों से मुलाकात की और बताया कि हम एफआईआर दर्ज कराने गए थे लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही।

वीसी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस बिना इजाजत कैंपस में घुसी। इसके साथ ही वीसी ने कहा कि परीक्षा के सभी शिड्यूल रद्द किए जाते हैं और अब आप अपने डीन से बात करके जो तारीख चाहिए हो वो तय कर लें।
विज्ञापन


वीसी ने लगातार छात्रों के सवालों के जवाब दिए। जब एक छात्र ने उनसे पूछा कि उनकी सीएए और एनआरसी पर क्या राय है तो उन्होंने कहा कि सिर्फ पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछिए।

इस बीच छात्रों ने प्रॉक्टर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टर उन्हें पैसे लेकर प्रदर्शन करने वाला कहते हैं। सिर्फ यही नहीं छात्रों ने प्रॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्रों ने वीसी के सामने अपनी मांग रखी-
-जल्द परीक्षा रोकें
-पुलिस के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराएं
-हमें सुरक्षा दें, प्रॉक्टर साहब नहीं देंगे।

वीसी की बात सुनकर छात्रों ने कहा कि अगर पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है तो वह कक्षाओं में जाएंगे वरना नहीं जाएंगे। वीसी ने अंत में भी जब पुलिस पर एफआईआर के विषय में यही कहा कि यह अदालत का काम है, हम इसमें क्या कर ससकते हैं तो छात्र एफआईआर-एफआईआर के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें