फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया सोशल मीडिया मंच पर अनौपचारिक क्लास ग्रुप को लेकर हुआ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया ग्रुप्स छात्रों के बीच विवाद और अनुशासन संबंधी मामलों का बन रहे कारण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सोशल मीडिया मंच पर अनौपचारिक क्लास ग्रुप चलाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ऐसे ग्रुप को छात्रों के बीच विवाद और अनुशासन संबंधी मामलों का प्रमुख कारण माना है। इस संबंध में जामिया के प्रॉक्टोरियल विभाग ने सूचना जारी की है। इसमें एक सर्कुलर का हवाला दिया गया है।

दरअसल, बीते महीने अगस्त में जामिया में दाखिला संबंधी प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन हुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो साझा किए गए थे। इसके बाद कुछ छात्रों को अलग-अलग समय की अवधि के लिए प्रदर्शन के चलते निलंबित भी किया गया था। जामिया ने सूचना जारी कर सभी संकाय डीन, विभागाध्यक्ष और केंद्रों के निदेशकों को सर्कुलर के दिशा-निर्देशों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सर्कुलर में निर्देश है कि प्रत्येक बैच के लिए आधिकारिक क्लास ग्रुप बनाया जाए। इसमें क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) को एडमिन बनाया जाएगा। जबकि संबंधित डीन, विभागाध्यक्ष या केंद्र निदेशक की ओर से नामित एक शिक्षक को भी ग्रुप में शामिल किया जाएगा। नामित शिक्षक ग्रुप की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उसमें केवल जरूरी शैक्षणिक जानकारी ही साझा हो।
विज्ञापन


ग्रुप में किसी भी तरह की अप्रासंगिक, आपत्तिजनक, अश्लील या अभद्र सामग्री साझा नहीं की जानी चाहिए। छात्रों को शैक्षणिक सूचनाएं केवल प्रत्येक बैच के लिए बनाए आधिकारिक क्लास ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों को अनौपचारिक क्लास ग्रुप बनाने या उनमें शामिल होने से हतोत्साहित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें