फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया छात्रों ने सीखे साइबर ठगी से बचने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के साइबर क्लब ने छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दिल्ली पुलिस ने एआई के दौर में साइबर ठगी और डीपफेक से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी हर वर्ग को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने छात्रों को ओटीपी, निजी जानकारी साझा न करने और अनजान वीडियो कॉल से बचने की सलाह दी। फर्जी नौकरी के प्रस्तावों से सतर्क रहने को कहा। एसीपी मनोज कुमार ने मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट रखने और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने का सुझाव दिया। जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने छात्रों से तकनीक का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की। डीन प्रो. नीलोफर अफजल ने कहा, क्लिक करने से पहले रुकें, भरोसा करने से पहले पुष्टि करें और गलत होने पर आवाज उठाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें